Ashutosh Rana हिंदी-मराठी लैंग्वेज कंट्रोवर्सी पर बोले -भाषा संवाद का विषय

0
376
Ashutosh
Ashutosh Rana हिंदी-मराठी लैंग्वेज कंट्रोवर्सी पर बोले -भाषा संवाद का विषय

आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय दी

Hindi-Marathi Language Row : Ashutosh Rana ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय दी है. कहा है कि कोई भी भाषा विवाद का विषय नहीं होनी चाहिए.

कई एक्टर्स भी महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अपनी राय दे चुके हैं. इस लिस्ट में एक नाम दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा का भी जुड़ गया है. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ के प्रमोशन में जुटे हैं. इस दौरान ही उन्होंने इस पर बात की, राणा के मुताबिक कोई भी भाषा संवाद का जरिया है और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए.

‘हीर एक्सप्रेस’ के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय दी है. आशुतोष राणा ने कहा- ‘मेरा पर्सनल जो मानना है, वो ये है कि भाषा जो होती है, वो संवाद का विषय होती है. भाषा कभी भी विवाद का विषय नहीं होती. तो भारतवर्ष जो है, वो इतना परिपक्व और इतना अदभुत देश है, जहां पर सारी चीजों को अपनाया गया है और संवाद में यकीन रखता है. भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता.’

यह भी देखे :- PAN Card यूजर्स ध्यान दें, अगर ये गलती की है, तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है

क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी और मराठी के अलावा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया था.
सरकार ने आदेश के अनुसार यह था कि ये संघीय नीति के मुताबिक बच्चों को तीन भाषाएं स्कूल में सिखाई जानी जरूरी हैं.
जिसके बाद से ही हिंदी और मराठी को लेकर विवाद शुरू हो गया. महाराष्ट्र में बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया.
साथ ही तीन भाषा नीति का रिव्यू करने के लिए एक कमिटी बनाई. हालांकि इसके बाद भी राज्य में भाषा को लेकर विवाद जारी है.

यह भी देखे :- 3.15 लाख रुपये की कार पर कितनी पड़ेगी EMI, 1 लाख डाउनपेमेंट पर कितना मिलेगा ब्याज

कब रिलीज होगी ‘हीर एक्सप्रेस’?

Ashutosh Rana की अपकमिंग फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ एक फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म का ट्रेलर जारी रिलीज हो गया है.
इस फिल्म में एक्ट्रेस दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे.
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी ‘हीर एक्सप्रेस’ से दिविता जुनेजा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं.
इसके अलावा आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी अहम किरदार में होंगे. ‘हीर एक्सप्रेस’ 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी देखे :- Aadhaar Card में मैं कितनी बार नाम, पता और जन्मतिथि बदले जा सकते? जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here