Video Viral: सनी लियोनी ने पहना ऐसा लहंगा, जो पड़ा भारी,फंसी ऐसी कि उठना भी हुआ मुश्किल
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है. उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह है उनके हॉट फोटोज और वीडियो. एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी (Sunny Leone) ने शेयर किया है.यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में सनी लियोनी एक भारी लहंगे में नजर आ रही है. हालांकि लहंगे में सनी काफी खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उन्हें लहंगा पहनना काफी भारी पड़ गया.
लहंगे में एक फोटोशूट कराया
बता दें कि अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में लहंगे में एक फोटोशूट कराया है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया . इस वीडियो में सनी लियोनी (Sunny Leone) भारी लहंगे के कारण उठने में परेशानी का सामना करती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखने के बाद काफी महिलाओं ने सनी लियोनी के साथ रिलेट किया. कई बार अभिनेत्री या मॉडल्स के लिए लहंगे की भारी सिलवटें और वजन चुनौती बन जाता है.
View this post on Instagram
उठने में अपनी टीम की सहायता भी ली
ऐसा ही कुछ जब अभिनेत्री सनी लियोनी को फेस करना पड़ा तो उन्होंने उठने में अपनी टीम की सहायता भी ली, लेकिन फिर भी उन्हें खड़ा होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार बड़ी मुश्किल के बाद वो खड़ी होने में सफल रहीं. बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का मजेदार अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी भी मदद की जरूरत है, LOL.
वीडियो में सनी कहते हुए नजर आ रही हैं कि ‘अब सभी औरतें फिर से मेरा मजाक उड़ाएंगी. आप भी लहंगे में ऐसे ही उठती हैं. चल हट. आपको बता दें कि सनी लियोनी के कई फैंस ने इस वीडियो पर लाइक, शेयर और कमेंट्स किए है. एक यूजर ने लिखा, चल हट, कई लड़कियों के लिए ये पर्सनल थाट, जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘सनी लियोनी ने ये सही दिखाया.
यह भी देखे :- PAN Card यूजर्स ध्यान दें, अगर ये गलती की है, तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है
यह भी देखे :- 3.15 लाख रुपये की कार पर कितनी पड़ेगी EMI, 1 लाख डाउनपेमेंट पर कितना मिलेगा ब्याज
यह भी देखे :- Aadhaar Card में मैं कितनी बार नाम, पता और जन्मतिथि बदले जा सकते? जानें
यह भी देखे :- Bolero का नया अवतार, स्कॉर्पियो से भी ज्यादा आकर्षक डिजाइन



