
Haryana: 13 मंत्रियों ने ली नायब सिंह सैनी के साथ शपथ, प्रधानमंत्री मोदी सहित NDA के कई नेता मौजूद रहे
चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) की नई सरकार का पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. हरियाणा में फिर से नायब सिंह सैनी को कमान मिली है. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप मे पद की शपथ ली. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई.
राव नरबीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
कृष्णलाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली, अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली, राव नरबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. बादशाहपुर सीट से राव नरबीर सिंह विधायक हैं. राव नरबीर सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ. यादव समुदाय से आने वाले नरबीर सिंह गुरुग्राम से सटी बादशाहपुर सीट से विधायक हैं. नरबीर सिंह चार बार के विधायक रह चुके ओर खट्टर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. इस बार उन्होंने 60 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.
यह भी देखे :- Video Viral: सनी लियोनी ने पहना ऐसा लहंगा, जो पड़ा भारी,फंसी ऐसी कि
अरविंद शर्मा भी मंत्री बनाए गए:
अरविंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.अरविंद शर्मा 2024 विधानसभा-गोहाना विधानसभा से विधायक चुनकर आए. गोहाना से अरविंद शर्मा ने कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 10429 वोटों से हराया था. 2019 में बीजेपी में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे. अरविंद शर्मा 1996, 2004, 2009, 2019 में चार बार लोकसभा सदस्य भी रहे हैं.
महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से बीजेपी विधायक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. फरीदाबाद सीट से विधायक विपुल गोयल ने एक बार फिर से राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. विपुल गोयल ने इस बार 48 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी.
श्याम सिंह राणा को भी जगह मिली कैबिनेट में:
श्याम सिंह राणा को भी नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में जगह दी गई है. उन्होंने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है. वहीं हरियाणा की बरवाला सीट से जीतकर आए रणबीर सिंह गंगवा को भी मंत्री बनाया गया है. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है. रणबीर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं.
यह भी देखे :- PAN Card यूजर्स ध्यान दें, अगर ये गलती की है, तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है
किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी भी बनी मंत्री:
कृष्ण बेदी ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. बेदी इस बार नरवाना चुनाव जीतकर आए हैं. भाजपा के दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं में से एक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भी नायब सैनी के मंत्रीमंडल में जगह दी गई है. श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती भी हैं. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह को भी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है. आरती सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है.
राजेश नागर को नायब सिंह सैनी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. नागर तिगांव से विधायक चुनकर आए हैं. इसके अलावा हरियाणा की पलवल विधानभा सीट से चुनाव जीतकर आए गौरव गौतम को भी नायब सिंह सैनी के मंत्रीमंडल में जगह दी गई है. गौरव गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली है.
नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पंचकूला में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन हुआ. शपथ ग्रहण समरोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री समेत बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे है. बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनाए गए हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद रहे.
यह भी देखे :- 3.15 लाख रुपये की कार पर कितनी पड़ेगी EMI, 1 लाख डाउनपेमेंट पर कितना मिलेगा ब्याज
यह भी देखे :- Aadhaar Card में मैं कितनी बार नाम, पता और जन्मतिथि बदले जा सकते? जानें


