बिना किसी दस्तावेज के भी बनवा सकते हैं Aadhaar Card

0
340
Aadhaar Card
Aadhaar Card

बिना किसी दस्तावेज के भी बनवा सकते हैं Aadhaar Card, जानिए क्या है तरीका?

आधार कार्ड (Aadhaar Card) इन दिनों एक अहम दस्तावेज बन गया है। अधिकांश सरकारी योजनाओं के लिए आधार अनिवार्य है।

आधार कार्ड इन (Aadhaar Card) दिनों एक अहम दस्तावेज बन गया है। अधिकांश सरकारी योजनाओं (Government Schemes) के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोई पहली बार आधार कार्ड बना रहा है तो उसके लिए आईडी और एड्रेस प्रूफ (ID card)  की जरूरत थी। अब अगर आपके पास कोई आईडी नहीं है तो भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे?

बिना दस्तावेज के ऐसे बनेगा आधार कार्ड

बिना किसी दस्तावेज के आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा। वहां परिचयकर्ता की मदद से आधार कार्ड आसानी से तैयार हो जाएगा। परिचयकर्ता को यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पोस्ट किया जाता है। हालांकि, परिचयकर्ता के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार केंद्र पर सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से आधार बनाया जाएगा और कार्ड 90 दिनों के भीतर आपके दिए गए पते पर डाक के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

जानिए परिचयकर्ता क्या है?

परिचयकर्ता आवेदक की पहचान और पते की पुष्टि करने का काम करता है। नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए भी काम करता है। आईडीएआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, परिचयकर्ता को आवेदक के नाम पर एक प्रमाण पत्र जारी करना होता है, जो तीन महीने के लिए वैध होता है। आधार निर्माण प्रक्रिया के दौरान परिचयकर्ता का उपस्थित होना अनिवार्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here