Maruti Alto 800 vs Datsun redi GO: कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन सी है बेहतर हैचबैक

0
384
Maruti Alto 800 vs Datsun redi GO
Maruti Alto 800 vs Datsun redi GO

Maruti Alto 800 vs Datsun redi GO: कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन सी है बेहतर हैचबैक

कार में पढ़ें तुलना, कम बजट में Maruti Alto 800 vs Datsun redi GO के बीच माइलेज और फीचर्स के मामले में कौन सी कार सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है।

माइलेज और कीमत ऐसी विशेषताएं हैं जो ज्यादातर लोग कार खरीदते समय ध्यान में रखते हैं और लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कार निर्माताओं ने बाजार में कम बजट और लंबी माइलेज वाली कारों की एक बड़ी रेंज लॉन्च की है।

अगर आप भी ज्यादा माइलेज और कम बजट वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार नहीं खरीद पाए हैं तो यहां जानिए हैचबैक सेगमेंट की दो पॉपुलर कारों की पूरी डिटेल।

इस तुलना में आज हमारे पास मारुति ऑल्टो और डैटसन रेडी गो कार है जिसमें हम आपको इनकी कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी बता रहे हैं।

मारुति ऑल्टो 800: मारुति ऑल्टो 800 कार इस सेगमेंट की सबसे कम कीमत वाली हैचबैक कार है जो अपने माइलेज के लिए पसंद की जाती है। कंपनी अब तक इस कार के चार ट्रिम्स बाजार में उतार चुकी है।

इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें 796cc का 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 48PS की पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

कार के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 22.05 kmpl का माइलेज देती है। सीएनजी पर इस कार का माइलेज 31.59 kmpl हो जाता है।

फीचर्स की बात करें तो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मारुति ऑल्टो 800 की शुरुआती कीमत 3.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 5.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Datsun Redi GO: Datsun Redi GO इस हैचबैक सेगमेंट की दूसरी सबसे सस्ती कार है जो कीमत और माइलेज के अलावा अपने डिजाइन के लिए पसंद की जाती है

इस कार में 999 सीसी का 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 22.0 kmpl का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए हैं।

Datsun Redi Go को कंपनी ने 3.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 4.96 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी देखे :- ग्राहकों के लिए SBI का स्पेशल कार्ड! 2 लाख रुपये बुरे समय में मिलेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here