PM Kisan Yojana: किसानों के पास सालाना 36,000 रुपये पाने का मौका, जाने कैसे
केंद्र सरकार ने PM kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे।
देश में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी.
अब तक करीब 11 करोड़ किसानों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। सरकार ने कुछ समय पहले किसानों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है.
सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान मन धन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को 3,000 रुपये प्रति माह की किश्त दी जाएगी यानि हर किसान को सालाना 36 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी।
पीएम किसान योजना के तहत केवल पंजीकृत किसान ही पात्र होंगे
केंद्र सरकार ने देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए देश में पीएम किसान मान धन योजना की शुरुआत की है।
इस योजना का उद्देश्य देश के सभी किसानों को हर महीने पेंशन के रूप में आर्थिक मदद देना है।
देश में कई छोटे और मझोले किसान हैं, जिन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे किसानों की मदद के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है।
इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं, जो पहले से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं।
कैसे लें इस योजना का लाभ
इस योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि किसान पहले से ही पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए।
इस योजना के लिए केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि है। इससे अधिक जमीन वाले किसान इस योजना के लाभार्थी नहीं होंगे।
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान को किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरूरत नहीं है।
किसे मिलेगा योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक योगदान करना होगा। अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको 55 रुपये और अगर आपकी उम्र 30 साल है तो 110 रुपये का योगदान देना होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए 40 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को योजना में हर महीने 200 रुपये का हिस्सा दान करना होगा।



