100000 रुपये देकर घर ले जाएं लोकप्रिय Tata Nexon

0
355
Tata Nexon
Tata Nexon

100000 रुपये देकर घर ले जाएं लोकप्रिय Tata Nexon

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon की लगातार मांग बनी हुई है। यह पिछले महीने बेचे गए वाहनों की शीर्ष 10 सूची में शामिल हुआ। लोग इसके लुक, कीमत, माइलेज की वजह से इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोगों की इस मांग को देखते हुए हम आपको इस बात की जानकारी देंगे कि 100000 रुपये डाउन पेमेंट करने पर कितनी ईएमआई होगी। इसके साथ ही हम इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स भी आपके साथ शेयर करेंगे।

फीचर्स

टाटा ने इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ऑटो एसी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), चाइल्ड सीट आईएसओफिक्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे खास फीचर्स दिए हैं। एसयूवी। . मार्केट में इस SUV का मुकाबला Kia Sonet और Nissan Magnite जैसी SUVs से है.

इंजन

इस एसयूवी में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। इसका डीजल इंजन 110PS की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 120PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Tata Nexon EMI

अगर आप Tata Nexon एक्सई पेट्रोल को 100000 रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो कार देखो ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक इस कार की ईएमआई 9.8 फीसदी के बैंक लोन के हिसाब से 5 साल के लिए 15,827 रुपये प्रति माह होगी। साथ ही फाइनेंस मिलने पर 5 साल में करीब 2,01,252 लाख रुपये का ब्याज देना होगा।

यह भी देखे :- ग्राहकों के लिए SBI का स्पेशल कार्ड! 2 लाख रुपये बुरे समय में मिलेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here